फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर छिबरामऊ में पांच हो गए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्र में पसरा सन्नाटा। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ में मुंबई से लौटकर नगर में आए चार और युवकों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि से नगर में हड़कंप है। 24 घंटे के भीतर छिबरामऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच हो गई है। मंगलवार को एक केस सामने आने के बाद चार और संक्रमित मिले हैं। प्रशासन ने हॉटस्पॉट सहित मुख्य मार्ग व गलियों को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के मोहल्ला किदवई नगर के चार युवकों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से हड़कंप मचा है। कोरोना पॉजिटिव चारों युवक नौ मई को 12 साथियों के साथ तीन ऑटो से मुंबई से लौटे थे। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।
पहले संक्रमित के बाद से हॉटस्पॉट किदवई नगर, बिरतिया व सैयदबाड़ा मोहल्लों के बैरियर पर ड्यूटी सख्त हो गई है। पुलिस ने हॉटस्पॉट के लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है। हॉटस्पॉट सहित नगर के मुख्य मार्ग और गलियों को दमकल ने सैनिटाइज किया। एसडीएम गौरव शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने नगर के मुख्य मार्ग पर निकलकर बिना मास्क के घूम रहे लोगों को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें