फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः अफसरों के दर पर दम तोड़ रहीं सामाजिक दूरी रखने की सीमाएं

विज्ञापन
तहसील के सामने मदद की आस में लगी महिलाओं की भीड़। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ में मदद की आस लिए तहसील पहुंचने वाले गरीब और बेसहारा तबके की महिलाओं व बच्चों की भीड़ से अफसरों के सामने ही सामाजिक दूरी का नियम टूट रहा है। सुबह होते ही तहसील परिसर में जरूरतमंदों की भीड़ जुटने लगती है। इनके पास न तो मास्क हैं, न ही सामाजिक दूरी का पालन करते हैं।
विज्ञापन

यह पेट की खातिर सुबह से दोपहर तक अधिकारियों के दर पर जमे रहते हैं। वहीं रजिस्ट्री दफ्तर इस समस्या को और बढ़ा रहा है। यहां भी सामाजिक दूरी का उल्लंघन हो रहा है। इस संबंध में एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि तहसील आने गरीबों और मजदूरों का नाम, पता नोट कर शाम तक इनके घरों में मदद पहुंचाने का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि इन लोगों में कई अपात्र भीड़ बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें