कन्नौज। जिले में शनिवार को मेडिकल कालेज के डॉक्टर समेत पांच लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को भी एक युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिले में कोरोना माहामारी के संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। सीएमओ ने सभी को मास्क लगाने का सुझाव दिया गया है।
जिले में अब तक 1729 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें 1712 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए, जबकि 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को पांच नए कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। तिर्वा मेडिकल कालेज के एक डॉक्टर की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। जिले में इस समय छह कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा रहा है। इसमें छिबरामऊ ब्लॉक क्षेत्र से तीन महिलाओं, सदर ब्लॉक क्षेत्र के एक युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना के केस फिर से निकलने लगे है। लोगों को मास्क और सैनेटाइजर की इस्तेमाल करते रहना चाहिए।