फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 40 बोरी से अधिक यूरिया देने पर पांच लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। 40 बोरी से अधिक यूरिया देने पर जिला कृषि अधिकारी ने खाद के पांच लाइसेंस निलंबित कर दिए। सभी विक्रेताओं को पांच बोरी ही किसान को खाद देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्धारित दाम पर खाद बेचने को कहा।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि शासन से लेकर जिला स्तर पर प्रतिदिन खाद के लेकर समीक्षा की जा रही है। जुलाई माह की खाद बिक्री की रिपोर्ट में पांच ऐसे विक्रेता मिले, जिन्होंने 40 बोरी से अधिक यूरिया का प्रति किसान को वितरण कर दिया। जांच में एडीओ कृषि ने मामला सही पाया गया।
छिबरामऊ के बहबलपुर, नादेमऊ, छिबरामऊ नगर, सदर ब्लॉक नजरापुर और गुगरापुर स्थित दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जवाब मांगा गया है। जवाब न देने की स्थिति में लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि पांच बोरी से अधिक किसानों को खाद न दी जाए। बताया कि जिले में दो लाख 24 हजार 816 बोरी यूरिया, 1,14,377 बोरी डीएपी, 93,400 बोरी एनपीके व एसएसपी 72,189 बोरी खाद उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें