फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: साइबर क्राइम के जरिए ठगे गए पांच लाख वापस दिलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एक वर्ष पहले साइबर अपराधियों ने युवक की पेंशन फाइल बनाने के नाम पर ओटीपी के माध्यम से उसके खाते से पांच लाख रुपये ठग लिए थे। साइबर थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पीड़ित के खाते से उड़ाई गई रकम गुरुवार को वापस दिलवाई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र तालग्राम के नगला नया मदारीपुर कसावा ग्राम निवासी शिवरतन सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया था कि 21 फरवरी 2025 काे अज्ञात युवक का कॉल आया। उसने पेंशन फाइल बनाने के लिए कहा पर वह फाइल नहीं बना सका। इसके बाद एक मार्च 2025 को एसबीआई बैंक के एप के माध्यम से ओटीपी ले लिया था। इसके बाद उसके खाते से पांच लाख रुपये पार कर दिए।
पीड़ित को ठगी होने की जानकारी तीन मार्च 2025 को हुई। इसके बाद पीडि़त ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। साइबर क्राइम टीम ने घटना के साक्ष्य एकत्र किए। कार्रवाई के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस खाते से फ्राड किया गया है वह खाता पश्चिम बंगाल का है। पुलिस ने जाल बिछाकर कार्रवाई करते हुए आरोपी के अकाउंट से संपूर्ण धनराशि बरामद कर पीड़ित के खाते में भिजवा दी। ठगी की रकम वापस मिलने पर पीड़ित परिवार में खुशी का माहौल है। साइबर थाना प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर 1930 डायल कर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें