फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कार की डिग्गी में रखे पांच मृत विदेशी पक्षी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। क्षेत्र के लाख बहोसी गांव में स्थित पक्षी विहार में सर्दी के मौसम के दौरान हजारों की संख्या में विदेशी पक्षी पहुंचते हैं। इन पक्षियों की आमद के साथ ही हर साल अवैध शिकार की आशंका भी बढ़ जाती है। एक कार में रखे पांच मृत पक्षियों का रविवार को वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद वन विभाग वीडियो की जांच कर रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये सभी पक्षी चीन से आने वाली प्रजाति के पक्षी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो शिकारी विदेशी पक्षियों को निशाना बनाते रहेंगे। वीडियो की जानकारी मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया। पक्षी विहार के वन दरोगा जगदीश नारायण कुशवाहा ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो में दिखाई दे रही कार और उसमें मौजूद पक्षियों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि पक्षियों का शिकार कहां और कैसे किया गया। उन्होंने कहा कि पक्षी विहार के आसपास कई तालाब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें