फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच उम्मीदवारों ने वापस लिए पर्चे

Tue, 06 Jan 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमवार को पांच उम्मीदवारों ने अपने पर्चे वापस लिए। इसके चलते चार पदाधिकारियों को निर्वाचन कमेटी ने निर्विरोध घोषित कर दिया। अधिवक्ताओं ने निर्विरोध चुने के गए पदाधिकारियों का स्वागत किया। वहीं अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों के बीच उठा-पटक शुरू है।
विज्ञापन


कन्नौज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों का आगामी 9 जनवरी को चुनाव होना है। सोमवार को पर्चा वापसी के अंतिम दिन मुलायम शर्मा ने अपना पर्चा ले लिया। इससे दावेदारी पेश कर रहे मेवाराम चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।

इसी प्रकार कृष्णकांत यादव व सुनीत कुमार सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। इनके मुकाबले में दावेदारी पेश कर रहे सुभाषचंद्र पाल, श्रीकृष्ण यादव ने अपना पर्चा वापस ले लिया। शराफत हुसैन के पर्चा वापस लेने पर पुनीत कुमार को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


जबकि अहमद हसन हाशमी के कार्यकारिणी के कनिष्क सदस्य पद से अपना पर्चा वापस लेने पर चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। अब कनिष्क के 6 पदों के लिए 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पर्चा वापसी के बाद निर्विरोध चुने के पदाधिकारियों को साथी अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटी। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के हित में बेहतर काम करने का अपने साथियों को भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें