फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के दौरान फायरिंग, ईंट-पत्थर चले

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। नामांकन पत्र जमा न होने से नाराज सपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों ने हंगामा किया। ब्लाक परिसर के बाहर फायरिंग के साथ पथराव हुआ। उपद्रव के दौरान पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले भाजपाइयों ने ब्लाक मुख्यालय पर डेरा डाल दिया था। पुलिस बल की मौजूदगी में भाजपाइयों ने गेट बंद कर लिया। सपा व निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा नहीं होने दिए। इससे नाराज सपा व निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। तब भी सुनवाई न होने पर समर्थकों ने पथराव करते हुए हवाई फायर किए। हालत बिगड़ते देख प्रशासन ने अन्य प्रत्याशियों को भी नामांकन पत्र जमा करने की अनुमति दे दी। समय सीमा समाप्त होने तक भाजपा से कर्पूरी देवी बाथम, सपा से रंजना यादव के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कांती देवी व मुकेश गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष व दरोगा घायल
ब्लाक परिसर के बाहर हंगामे के बाद पथराव में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत पर किसी ने चाकू से हमला बोल दिया। जिलाध्यक्ष के हाथ में चोट आई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह, एसएसआई राधे कृष्ण पांडेय पत्थर लगने से चुटहिल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मीडिया कर्मी के साथ मारपीट
नामांकन प्रक्रिया के दौरान उपद्रवियों ने इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े दो पत्रकारों को पीट दिया। मीडिया कर्मी ने बताया कि कवरेज से नाराज भाजपाइयों ने पत्रकारों के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल, कैमरे, आईडी लूट ली। इस दौरान पुलिस बल मूकदर्शक बना रहा। पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने चार भाजपाइयों को नामजद करते हुए चालीस पचास अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
भाजपा प्रत्याशी को छोड़कर सभी नामांकन निरस्त
भाजपा प्रत्याशी कपूरी देवी पत्नी कमलेश, रंजना यादव पत्नी विपिन, मुकेश पुत्र रमेश चंद्र व कांती देवी पत्नी लाल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। देर शाम जांच के दौरान कपूरी देवी को छोड़कर सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र त्रुटियों के चलते निरस्त कर दिए गए। कपूरी देवी के निर्विरोध निर्वाचन के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें