सुप्रभाष अकादमी आवास विकास कालोनी में अग्निशमन अधिकारियों ने बच्चों को आग बुझाने और इससे बचाव का प्रशिक्षण दिया।
अग्निशमन
अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अग्निकांडों को तीन श्रेणियों में
बांटा गया है। साधारण आग को ए, मध्यम को बी और भयंकर आग को सी श्रेणी में
रख बुझाने और बचाव के तरीके अपनाए जाते हैं। शहरी क्षेत्र में अधिकतर रसोई
गैस की लीकेज से आग लगती है।
यदि सिलेंडर ने आग पकड़ ली है तो उस पर पानी
से भीगा बोरा डालकर बुझाने का प्रयास करना चाहिए। 45 डिग्री तापमान तक
सिलेंडर नहीं फटता, पर इससे ऊपर तापमान होते ही फटने की संभावना हो जाती
है। उन्होंने सीज फायर से आग बुझाने का प्रदर्शन किया और बताया कि धुआं भरे
कमरे से हमेशा दीवार के सहारे बाहर निकलना चाहिए।
कार्यवाहक अग्निशमन
प्रभारी सुरेश सिंह, फायरमैन अरविंद सिंह यादव ने भी जानकारियां दी। अकादमी
के निदेशक इंजीनियर सुप्रभाष सक्सेना ने आभार जताया। इस मौके पर अलका,
संदीप, आशीष, अंकुर, प्रमोद, आर्यन, मंजू आदि मौजूद थे।