शार्टसर्किट से गुरुवार को मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। गुरुवार को ठठिया थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी ज्ञान प्रसाद के मकान में शार्टसर्किट से आग लग गई। दोपहर करीब 12 बजे हवा चलने से आग ने विकराल रूप ले लिया। गृहस्थी बचाने के प्रयास में ज्ञान प्रसाद की पत्नी अर्चना देवी झुलस गई।
ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झुलसी अर्चना देवी को परिजन राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा ले गए। वहां से चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। परिजन कानपुर लेकर जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित जय सिंह ने बताया कि घर में आग लगने से करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है।