फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने के सातवें दिन गिरी इमारत, तीन घायल

विज्ञापन
बिल्डिंग गिरने के बाद मलबा हटाती जेसीबी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। आग लगने के सातवें दिन इत्र की दुकान और गोदाम की जर्जर इमारत ढह गई। मलबे की चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए। इन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इमारत गिरने से करीब छह घंटे तक मार्ग प्रभावित रहा। इसके पीछे प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है। इमारत के जर्जर होने के बाद तुड़वाने की कोशिश नहीं की गई। इससे लोगों के सिर पर खतरा मंडराता रहा।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका के पास ऋषि मेहरोत्रा की लाला केदारनाथ खत्री एंड संस के नाम से इत्र की दुकान और गोदाम था। 30 दिसंबर की रात करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से दुकान व गोदाम में आग लग गई थी। करीब सात दमकल गाड़ियों ने 17 घंटे बाद आग पर काबू पाया था। आग से पूरी इमारत जर्जर हो गई थी। इत्र कारोबारी को लाखों का नुकसान हुआ था।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जर्जर इमारत भरभरा कर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से साइकिल सवार राहगीर रिंकू, काजीटोला केे नितीश और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। तीनों घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि तीनों घायल युवक श्रमिक हैं। काम करने साइकिल से जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल तीनों की हालत सामान्य है। वहीं, इमारत गिरने से करीब छह घंटे तक मार्ग बंद रहा। जेसीबी से मलबा हटाने के बाद मार्ग खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें