फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पिकअप चालक व सिपाही में धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप चालक ने सिपाहियों के साथ अभद्रता करते हुए धक्कामुक्की कर दी। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। एक युवक मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

सकरावा चौकी पुलिस सिंडीकेट बैंक के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय ऊसराहार की तरफ से एक पिकअप आई। सिपाहियों ने उसे रोककर कागज दिखाने के लिए कहा। इस दौरान विवाद होने पर चालक ने सिपाहियों के साथ अभद्रता कर दी। सिपाही विपिन कुमार से धक्कामुक्की होने लगी।
विवाद की सूचना पर उपनिरीक्षक सूरज सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। विवाद कर रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया। एक युवक मौके से भाग निकला। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करवा लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि पिकअप को सीज कर दिया गया है। सिपाही से अभद्रता करने वाले युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें