फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़े में लगी आग, नौ बकरियां मरीं

Wed, 08 Feb 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बकरियाों का इलाज करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से नौ बकरियां जल गईं। 13 बकरियां गंभीर रूप से झुलस गई हैं। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने बकरियों का उपचार किया।
विज्ञापन

 ग्राम पंचायत कुसुमखोर के गांव पीरनपुरवा निवासी रामकिशन ने अपने मकान के पास बकरियों को रखने के लिए छप्पर तानकर अहाता बनाया था। रामकिशुन ने बताया कि मंगलवार को वह 22 बकरियां बांध कर सो गया था। रात में अहाते में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग की लपटें देख शोर मचा दिया, जबतक आग बुझती नौ बकरियों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

प्रधान प्रतिनिधि नजीब उल हसन की सूचना पर लेखपाल देवेंद्र ने नुकसान का जायजा लिया है। उधर, घायल पशुओं का उपचार करने के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी जलालाबाद डॉक्टर अनिल कुमार ने पशुधन प्रसार अधिकारी अनुपम सिंह के साथ जली बकरियों का उपचार किया।
विज्ञापन


मवेशी पालक रामकिशन ने बताया कि आग लगनेे से उसका लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसने क्षेत्रीय आर्यावर्त ग्रामीण बैंक गोसाई दासपुर से क्रेडिट कार्ड पर 50,000 रुपये लोन लेकर बकरियां खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें