फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 27 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
कमरे में जला पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमोलर-तालग्राम। थानाक्षेत्र के ऊमरपुर में मवेशी के लिए घास काटने गए दंपति के घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान पांच ग्रामीण भी झुलस गए है। ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। लेखपालों की हड़ताल होने के कारण सूचना के बाद भी क्षतिपूर्ति के लिए लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


 ऊमरपुर गांव निवासी लाखन सिंह पुत्र सोनेलाल शनिवार की सुबह 10 बजे पुत्री पूजा पुत्र किशोर को स्कूल भेजकर मकान में ताला लगाकर पत्नी रामबेटी के साथ खेतों पर मवेशियों के लिए घास काटने चला गया। तभी किसी समय बिजली के शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई।  लाखन सिंह के घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने शोर मचाते हुए घर का ताला तोड़ दिया। तेज हवा से आग और बढ़ गई।

इस दौरान ग्रामीणों ने बाल्टियों में पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। कई घंटे प्रयास के बाद आग बुझी। आग से घर में रखे 30 हजार नगद, खाने पीने का सामान, बर्तन कपड़ा, जेवर, अनाज समेत लाखों रुपये कीमत का सामान जल गया। वहीं आग बुझाने के प्रयास में गांव के जागेश्वर, यदुनाथ, अंकित, सुदीप, प्रशांत के हाथ व पैर झुलस गए है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल विनय चतुर्वेदी को क्षतिपूर्ति के आंकलन के लिए सूचना दी। लेकिन हड़ताल के चलते लेखपाल क्षतिपूर्ति का आंकलन करने नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने झुलसे हुए ग्रामीणों को गांव के निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें