फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्लास्टिक दाने की फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। पुखरावां गांव में संचालित प्लास्टिक दाने बनाने वाली एक फैक्टरी में मंगलवार की रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपये के कच्चे माल और तैयार उत्पाद जलकर राख हो गए। इस आगजनी में 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि रात में सभी कर्मचारी एक बरात में शामिल होने गए हुए थे। इस कारण जनहानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पुखरावां गांव निवासी अंकित कुमार बाथम की प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी है। इसमें 10 से 12 कर्मचारी फैक्टरी में प्लास्टिक गलाकर दाना बनाने का काम करते हैं। शाम को सभी कर्मचारी फैक्टरी में ताला डाल कर एक बरात में शामिल होने चले गए। इस दौरान रात में अचानक आग लग गई। प्लास्टिक दाने ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैल गई थी। आग की जानकारी पर आसपास के गांव के ग्रामीण भी पहुंच गए। आग बुझाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए। पुलिस और दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू किया।
थाना प्रभारी विनय कुमार शर्मा ने बिजली के शॉर्ट सर्किट को आग लगने की प्राथमिक वजह बताया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। फैक्टरी मालिक अंकित कुमार बाथम के भाई शिवम ने आग से हुए भारी नुकसान की पुष्टि की है। इस घटना ने क्षेत्र में औद्योगिक सुरक्षा के मानकों और बिना अनुमति चलने वाली फैक्ट्रियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें