फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बैटरी सर्विस सेंटर में लगी आग,नहीं पहुंची दमकल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। ठठिया मार्ग पर मार्केट में बैटरी सर्विस सेंटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग को कई बार कॉल की गई पर रिसीव नहीं हुई। इसके बाद दुकानदार ने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के जरियन गांव निवासी मानव की ठठिया-तिर्वा मार्ग पर एक गेस्ट हाउस के पास मार्केट में बालाजी सर्विस सेंटर एंड रिक्शा एजेंसी के नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम वह दुकान बंद कर गांव चले गए थे। रात में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने मानव को सूचना दी। आग की जानकारी मिलते ही मानव परिवार के साथ दुकान पर पहुंचे। दुकान के अंदर आग की लपटें देखकर उन्होंने रात एक बजकर 16 मिनट पर दमकल विभाग को कॉल की।
उनका कहना है कि कई बार कॉल करने पर घंटी बजती रही पर रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा काफी सामान जल चुका था। दुकान मालिक ने बताया कि आग से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें