फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू गाय छोड़ने पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
सौरिख में गोशाला का निरीक्षण करते ज्वाइंट डायरेक्टर हरदेव सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। मुख्यमंत्री के आदेश पर गोशालाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए शासन से आए संयुक्त निदेशक हरदेव सिंह ने विकास खंड क्षेत्र की कई गोशालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी पालतू गायों को सड़कों पर छोड़ देते हैं, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त निदेशक ने शाहजहांपुर, लड़ैता, हमीरपुर, भगवंतपुर तथा सौरिख ब्लाक के वीरपुर व सकरावा में गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशु संख्या रजिस्टर चेक किया। गोशाला में मौजूद गायों व बछड़ों की गिनती करवाई। बाद में संयुक्त निदेशक ने फर्रुखाबाद रोड स्थित निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इससे कि सर्दियों तक निर्माण कार्य पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि सर्दियों को देखते हुए सड़कों पर घूमने वाले अन्ना मवेशियों को पकड़वाकर गोशालाओं में पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने गोशाला संचालकों को दूध देना बंद करने के बाद मवेशियों को सड़कों पर छोड़ने वालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई जाए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीवीओ डॉ. संजय शाल्या, मुख्य पशु चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके त्रिवेदी, उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवकीनंदन लवानिया, डॉ. पवन कुमार, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. एसएन सचान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें