फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज के लाल को वित्तमंत्री ने किया सम्मानित

Sun, 29 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
सम्मानित करते वित्तमंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कन्नौज जनपद बरई गांव निवासी दिनेश सिंह ने 24 मामलों में 1182 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़कर जिले का नाम रोशन किया है। ड्यूटी के प्रति उनकी निष्ठा व कर्तव्य को देखते हुए केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अलंकरण समारोह में वित्त मंत्री ने उन्हें सम्मानित किया है। साल 2016 में वह राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन


तालग्राम विकास खंड के बरई गांव निवासी दिनेश सिंह 1995 में निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। दिनेश सिंह ने साल 2016 में चोरी के कुल 24 मामलों की जांच की थी। 1182 करोड़ रुपये की कर चोरी के मामले सामने आए थे। इन मामलों में विभाग ने 851 करोड़ रुपये की वसूली भी की। इन्हीं कार्यों से प्रेरित होकर केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सीमा शुल्क बोर्ड की ओर से नई दिल्ली में 27 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें