कन्नौज। खेत में पानी भरने को लेकर खुरदइया गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
तिर्वा कोतवाली के खुरदइया गांव निवासी महेश के खेत में रविवार को पानी भर गया। महेश ने गांव के किसान योगेंद्र पर पानी भर देने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए और देखते-देखते लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें महेश, योगेंद्र, भीमसेन, धीरू और कांति घायल हो गईं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है। (संवाद)