कन्नौज। खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट अलग-अलग समुदाय के पक्षों के बीच हुई। इसकी जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल पहुंच गया। दोनों पक्षों को शांत कराने के बाद छह लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जयसिंहपुरवा निवासी विशाल सिंह के खेत से शनिवार शाम ग्राम इस्माइलपुर निवासी रमजान ने ट्रैक्टर निकाल दिया। इससे खड़ी फसल नष्ट हो गई। मौके पर पहुंच कर विशाल ने जब इसका विरोध किया तो मोहम्मद रमजान ने अपने साथी बुला लिए। इसकी जानकारी पर विशाल सिंह के भी परिवार और गांव के लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के साथ मारपीट होने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ कोतवाल राजा दिनेश सिंह पहुंच गए। मारपीट कर रहे दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की। (संवाद)