तालग्राम में क्षेत्र के बिरौली गांव निवासी रतीराम ने गांव के रामकुमार की जमीन खरीदी थी। इसी बात को लेकर दोनों में खुन्नस चल रही थी। मंगलवार शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
आरोप लगाया कि रामकुमार और उसके चाचा चौकीदार सुधीर ने रतीराम के परिवार पर हमला कर दिया। रतीराम की बहू सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला के पति सुरेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने चौकीदार सुधीर व राम कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।