फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जकड़ रहा बुखार, त्वचा हो रही लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :39: दवा लेने को खिड़की पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन


-जिला अस्पताल की ओपीडी 770 पहुंची, डॉक्टरों ने बरतने को कहा एहतियात
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। बारिश के बाद निकली तेज धूप और बढ़ी उमस अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते जिले में बुखार, सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण, दस्त और त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल से लेकर पीएचसी, सीएचसी तक मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 770 तक पहुंच गई, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ा दिखाई दिया।
चिकित्सकों के अनुसार बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव, गंदगी और बढ़ी नमी संक्रमण फैलाने में अहम भूमिका निभा रही है। दिन में तेज धूप और रात में नमी भरा मौसम शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर रहा है। इसका असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर अधिक देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंचे अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, गले में संक्रमण, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित पहुंच रहे हैं। उमस बढ़ने के कारण जोड़ों और हड्डियों के दर्द से परेशान मरीजों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है।स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से साफ पानी पीने, बाहर का भोजन न खाने और बारिश के बाद जमा पानी से बचने की अपील की है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

वर्जन
आयुष विभाग डॉ. सलमान ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण वायरल संक्रमण और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। लोग उबला या स्वच्छ पानी पीएं ताजा भोजन करें और संक्रमण के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन


वर्जन
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज ने कहा कि उमस और नमी बढ़ने से जोड़ों व हड्डियों के दर्द की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। बुजुर्ग और गठिया के मरीज विशेष सावधानी बरतें तथा नियमित दवाएं लेते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें