फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भारा नगला में बुखार का प्रकोप, 50 से लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। सहरोई ग्राम पंचायत के मजरा भारा नगला में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों के अनुसार 50 ग्रामीण बीमार हैं और अधिकांश मरीज नगर व आसपास के निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद रविवार को स्वास्थ्य महकमे की नींद खुली। स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर मरीजों की जांच कराकर दवा वितरित की।
विज्ञापन


1500 की आबादी वाले गांव में कई घरों में लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत प्रधान श्यामा देवी, रीता देवी, माधुरी, घनश्याम, वेदराम और विजयपाल समेत कई लोगों का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बीमारी बढ़ने के बाद भी गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप नहीं लगाया गया। प्रधान प्रतिनिधि सुरेश चंद ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। इसके बाद भी जब महकमे ने सुध नहीं ली। तब ग्रामीणों ने मामले की जानकारी ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत को दी।
राज्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद रविवार शाम करीब चार बजे प्रभारी चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में टीम ने शाम को गांव पहुंचकर शिविर लगाया और मरीजों की जांच की। टीम ने मरीजों को दवा वितरित की। चिकित्सा प्रभारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि मरीजों में वायरल इंफेक्शन की स्थिति सामने आई है। सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा का कहना है कि गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर लगा रही है। मरीजों का परीक्षण के साथ दवाइयां दी जा रही है। साथ ही, बुखार से पीड़ित मरीजों की खून की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें