तालग्राम। इलाके में यूरिया खाद के संकट और कालाबाजारी से जूझ रहे किसानों को राहत मिली है। किसान सहकारी सेवा समिति तालग्राम में 80 टन यूरिया की खेप आ गई है। खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जुटने लगी है।
रबी की सीजन में गेहूं की बुवाई के बाद पहली सिंचाई के समय टॉप ड्रेसिंग के लिए किसानों को यूरिया खाद की जरूरत थी। एक माह से किसान सहकारी सेवा समिति के पास खाद का स्टॉक नहीं था। इससे किसान आए दिन परेशान होकर लौट रहे थे। अब समिति में 80 टन (दो हजार पैकेट) यूरिया खाद पहुंची है। जानकारी पर खाद लेने के लिए किसानों की लाइन लग गई।
समिति के एमडी मुकुंद हजेला और मंगूलाल ने किसानों को खाद दी। किसान रामसेवक, वीरेंद्र, ईश्वर दयाल, श्याम सिंह, रामकुमार, प्रमोद कुमार, महेंद्र सिंह और संजय ने बताया कि यूरिया खाद आने से राहत मिली है।