फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जानकारी के मंत्र से जागरूक बनेंगी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जसोदा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचीं यातायात सीओ शिल्पा वर्मा ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


सीओ शिल्पा वर्मा ने कहा कि जानकारी ही बचाव का सबसे बड़ा मंत्र है। आज के डिजिटल युग में छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती, अपनी निजी फोटो, ओटीपी और बैंक डिटेल शेयर करने से बचें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। यदि कोई परेशान करता है या साइबर ठगी होती है तो तुरंत महिला हेल्पलाइन 1090, डायल 112 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।
उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के कुछ आसान टिप्स भी दिए।यातायात नियमों को लेकर सीओ ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन चलाना अपराध है। दोपहिया चलाते समय हेलमेट और चार पहिया में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। सड़क पार करते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विष्णुकांत गुप्ता, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सवाल-जवाब
सवाल : छेड़खानी की स्थिति में क्या करें?
जवाब : तुरंत शिक्षक, परिजन या पुलिस को सूचना दें।
सवाल: साइबर ठगी होने पर क्या करना चाहिए?
जवाब: तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
वाल : महिला उत्पीड़न की शिकायत कहां करें?
जवाब: 1090 महिला हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
सवालः घरेलू हिंसा की स्थिति में क्या करें?
जवाब 181 हेल्पलाइन पर मदद लें।
सवाल: सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग कैसे करें?
जवाब : अनजान लोगों से दूरी रखें और निजी जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें