फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 112 में महिला सिपाही भी हुईं शामिल

विज्ञापन
महिला सिपाही निरमा को प्रशिक्षण पत्र देते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। अब यूपी 112 डायल करने पर महिला पुलिस भी मदद के लिए पहुंचेंगी। आठ महिला पुलिसकर्मियों को शामिल कर दो पीआरवी को एसपी ने सुरक्षा-व्यवस्था के लिए रवाना किया है। इस दौरान एसपी ने कई पुलिसकर्मियों को सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी थाना प्रभारियों और सिपाहियों ने भाग लिया। एएसपी ने सबसे पहले आठ महिला पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण पत्र दिया। इन महिला सिपाहियों को प्रशिक्षण के बाद यूपी डायल 112 में शामिल किया गया। दो पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर एसपी ने रवाना किया। साल 2019 में पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए 30 लोगों को सम्मानित किया। डीजीपी की ओर से जारी नव वर्ष के संदेश को पढ़कर सुनाया।
एसपी ने कहा कि सवेरा प्रोजेक्ट में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकाधिक पंजीकरण किया जाएं। एसपी ने बताया कि जिले में 170 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इस दौरान एएसपी विनोद कुमार, सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति, कोतवाल प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा, सौरिख थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, गुरसहायगंज कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक, ठठिया थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें