उमर्दा। इंदरगढ़ थाना इलाके में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। कुंवरपुर गांव में बुधवार सुबह ननकी देवी(60) पत्नी मिहीलाल को तेज बुखार आ गया। जब तक परिजन अस्पताल ले जाते, मौत हो गई। बेटे मुन्नू ने बताया कि तीन दिन से बुखार आ रहा था। निजी डॉक्टर से दवा ली थी। फायदा नहीं हुआ। वहीं सुखी गांव निवासी सर्वेश कुमार बाथम (40) की बुखार से मौत हो गई।
उमर्दा कस्बा निवासी रूपरानी पत्नी श्रीराम की भी बुखार से मौत हो गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि गांव के लोगों में जागरुकता की कमी है। टीम जाती है तो लोग जांच करवाने से मना कर देते हैं। यह नाम, पता गलत लिखवा देते हैं। इससे दिक्कतें आ रही हैं।