छिबरामऊ। दावत खाकर लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने रास्ते में घेर कर पीट दिया। विवाद की जानकारी पर पहुंचे पिता को भी आरोपियों ने पीट। पिता-पुत्र को जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर चढ़ा देने का प्रयास करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ग्राम कुंवरपुर बनवारी निवासी ओमनारायन दीक्षित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम पांच बजे पुत्र सूरज दीक्षित गांव के ही कुछ लोगों के साथ छिबरामऊ में दावत में शामिल होने गया था। लौटते समय गांव के पास कैरदा संपर्क मार्ग स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पास इटावा के ऊसराहार निवासी एक युवक ने अपने साथियों के साथ सूरज को घेर लिया और रॉड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
जानकारी पर वह मौके पर पहुंच गए। दबंगों ने उन्हें व उनके पुत्र पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। गांव के लोगों के आने पर पथराव करते हुए मौके से भाग गए। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।