फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धांधली के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

Sun, 31 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा विकास खंड की ग्राम पंचायत बस्ता के मजरे सुक्खापुर्वा गांव के दर्जनों किसानों ने ओलावृष्टि एवं सूखा राहत के बाबत लेखपाल द्वारा राहत चेकों के वितरण में की गई धांधली के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जांच कराने की मांग रखी।
विज्ञापन


सुक्खापुर्वा के कन्हैयालाल, लालमन, शिवराम, प्यारेलाल, दयाराम, सुदामा, बलराम, संजय, श्रीकृष्ण, महेंद्र ने लेखपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि ओलावृष्टि व सूखा राहत की चेकों के वितरण के दौरान लेखपाल ने जमकर धन उगाही की है। जिन लोगों ने लेखपाल को रिश्वत दी उनकी चेकें पात्र न होते हुए भी लेखपाल ने बना दी।

पात्र किसानों को रिश्वत न देने से उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया। किसानों ने बताया कि शिकायत करने पर लेखपाल उन्हें धमकियां भी दे रहा है। किसानों ने प्रदर्शन के बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देकर लेखपाल के खिलाफ जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें