फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली, कन्नौज की टीमें जीतीं

Sun, 31 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में स्थित दंगल मैदान में डा. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल राज्य स्तरीय वालीबाल टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। इस तरह के खेलकूद प्रतियोगिताएं निरंतर होती रहती हैं। हार जीत के बाद वैमनस्यता नहीं होनी चाहिए। पहले दिन समधन और कन्नौज टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें कन्नौज की टीम ने जीत हासिल की। वहीं ग्वालियर व बरेली की टीम के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ।

25-17, 25-19 व 25-22 के अंतर से बरेली की टीम ने जीत हासिल की। इस तरह करीब 14 टीमों ने आज अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता टीमों को 1500 रुपये और उप विजेता टीम को एक हजार रुपये का पुरस्कार कमेटी के लोगों ने दिया। इस मौके पर एसडीएम छिबरामऊ महेश प्रसाद दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह यादव, टूर्नामेंट कमेटी के पदाधिकारी इरफान हुसैन सिद्दीकी, समाजसेवी रफी अनवर सिद्दीकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें