फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को नहीं मिल रही खाद, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
खाद के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
किसान सेवा सहकारी समिति में यूरिया खाद न मिलने से किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि पहले तो खाद मिल नहीं रही है। अगर मिलती भी है, तो दाम ज्यादा लिए जाते हैं।
विज्ञापन



शनिवार को काफी संख्या में किसान सहकारी समिति पहुंचे। इन्होंने यूरिया खाद की मांग की। यहां मौजूद सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समिति को जब तक पांच हजार बोरी खाद नहीं मिल जाती, तब तक सभी किसानों को खाद मिलना मुश्किल होगा। डिमांड भेज दी है, जैसे ही समिति को खाद मिलेगी, किसानों को वितरित की जाएगी। यूरिया के भाव कम होने के संबंध में उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने अभी भाव कम करने का कोई निर्देश नहीं दिया है। जैसे ही नया आदेश आता है, किसानों  को लाभ दिलाया जाएगा। किसानों ने खाद न मिलने पर प्रदर्शन किया। किसान बाबूराम, उपेंद्र सिंह, दिनेशचंद्र, बालेश्वर, ब्रजेश सिंह, अवधेश आदि किसानों ने जिलाधिकारी से समिति पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें