फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: समिति पर यूरिया खाद न होने से भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
समधन। समिति पर यूरिया खाद उपलब्ध न होने से किसानों को भटकना पड़ रहा है। फसलों में खाद डालने के लिए किसान निजी दुकानों से अधिक दाम पर खाद खरीदने के लिए हो रहे हैं। इससे किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

मलिकपुर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर 15 दिन से यूरिया खाद नहीं है। इस समय किसानों को गेहूं, आलू के लिए यूरिया खाद की जरूरत है। समिति पर खाद न मिलने के कारण किसान निजी दुकानों से महंगी खाद खरीद रहे हैं, इससे अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। किसान महीपाल सिंह, शिवपाल सिंह, हेमू सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, मोहित कुमार, मुकुट सिंह, बबलू यादव ने बताया कि समिति पर खाद नहीं मिल रही है। निजी दुकानदार अधिक रेट पर रेट पर खाद बेच रहे हैं।
समिति के सचिव धनंजय चतुर्वेदी ने बताया कि किसानों की खाद की समस्या को लेकर डिमांड लगाकर जल्द यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाएगी। किसान यूनियन धरती पुत्र अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष आलोक यादव ने किसानों की यूरिया खाद की समस्या का शीघ्र निराकरण करने के लिए सहकारिता विभाग के जिला निबंधक से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें