फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किसान मक्के की बिक्री में नहीं ले रहे रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। किसान मक्के की बिक्री में रुचि नहीं ले रहे हैं। मक्के की खरीद के लिए जिले में सात क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें से चार केंद्रों पर ही बोहनी हुई है। 12 किसानों से 2600 मीट्रिक टन की तुलना में 30.4 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। 2225 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मक्के की खरीद हो रही है। केंद्रों पर 80 किसानों ने सत्यापन कराया है और 153 किसानों के रजिस्ट्रेशन किए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में इस बार 60 हजार हेक्टेयर में मक्के की फसल बोई गई थी। सरकार ने गेहूं व धान की तरह मक्का खरीद भी सरकारी क्रय केंद्रों पर करने का फैसला किया था। मक्का की दर का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी 2225 रुपये घोषित किया है। सदर, तिर्वा, छिबरामऊ मंडी, ग्यासपुर, गुरसहायगंज, जसोदा और हरिभानपुर में क्रय केंद्र बनाया है। अभी सिर्फ ग्यासपुर, मंडी छिबरामऊ, सदर मंडी, जसोदा में बोहनी हो गई है। बाकी केंद्रों पर बोहनी नहीं हुई है। चार केंद्रों पर 12 किसानों ने 30.4 मीट्रिक टन मक्के की बिक्री है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मक्का खरीद 31 जुलाई तक होगी। अभी तक 30.4 मीट्रिक टन मक्का की खरीद हो चुकी है। किसानों को केंद्र पर मक्का बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

किसान केंद्र पर नहीं ले रहे रुचि
मंडी समिति में आढ़ती किसानों की 2070 से लेकर 2100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मक्के की खरीद कर रहे हैं। सरकारी केंद्र पर 2225 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मक्का की खरीद हो रही है। इसके बावजूद किसान रुचि नहीं ले रहे हैं। विभाग का कहना है कि आढ़ती 16 से 18 प्रतिशत मक्का की नमी की खरीद कर रहे हैं। केंद्र पर 14 प्रतिशत तक नमी वाली ही मक्का ली जा रही है। साथ ही पंजीकरण समेत अन्य समस्या आती हैं। इसलिए किसान रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें