फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
किसान की मौत के बाद जिला अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के पट्टीपुर्वा गांव निवासी किसान की सुबह खेत पर ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं मृतक के बेटे ने आरोप लगाया है कि सूचना के बावजूद करीब एक घंटे देरी से एंबुलेंस पहुंची। इससे समय से उपचार न मिलने के कारण पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पट्टीपुर्वा निवासी गौतम सिंह (60) पुत्र मिश्रीलाल सुबह खेत पर फसल देखने गए थे। वह खेत में अचेत होकर गिर गए। परिजन इन्हें घर लेकर आए। एंबुलेंस को सूचना दी गई। इनके बेटे सुरेंद्र ने बताया कि सूचना के करीब एक घंटे के बाद एंबुलेंस पहुंची। वह पिता को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने कहा कि समय से उपचार न मिलने से पिता की मौत हुई है। वहीं चिकित्सक वीके शुक्ला ने बताया कि किसान की रास्ते में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें