फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो 14- किसानों को जानकारी देते कृषि तकनीक सहायक शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। कृषि विभाग ने मंगलवार को बमरौली प्राथमिक विद्यालय में किसान पाठशाला का आयोजन किया। यहां कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नत खेती के गुर सिखाए। विभागीय योजनाओं और अनुदान के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

कृषि प्राविधिक सहायक शिवपाल सिंह ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। इनमें सब्सिडी पर बीज, कृषि यंत्र, सिंचाई संसाधन शामिल हैं।
इसके साथ ही पीएम फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा परीक्षण, फसल अवशेष प्रबंधन भी किसानों के लिए लाभकारी है। अधिक उत्पादन में बीजों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्नत और प्रमाणित बीज अपनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने खेती के साथ गाय, भैंस, भेड़, बकरी, मुर्गी, मत्स्य पालन एवं जल प्रबंधन के तरीके भी बताए। इस मौके पर सरमन राजपूत, बृजरमण सिंह, धीरज, कुसुमा देवी, निर्मला देवी, तेज कुमारी, प्रेमा देवी, सुखदेवी, ओमवीर, मुन्नालाल, ब्रजेश्वर, राम लखन, बीरेंद्र, गजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, शिवप्रताप सिंह, राजवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें