फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालकों ने ईयर टैगिंग का किया विरोध, लौटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। अफवाह के चलते पशुपालकों ने मवेशियों की ईयर टैगिंग कराने का विरोध किया। सूचना पर पुलिस और चिकित्सा अधिकारियों के पहुंचने के बाद भी पशुपालक तैयार नहीं हुए। टीम को गांव से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को खबरामऊ गांव में पैरावेट प्रदीप और श्याम सिंह कर्मचारियों के साथ मवेशियों की ईयर टैगिंग करने पहुंचे थे। कुछ मवेशियों के कानों में टैग लगाने के बाद किसी ने अफवाह फैला दी कि ईयर टैग लगने के बाद पशु सरकारी हो जाएंगे। पशु पालकों ने इस पर विरोध शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर थानों से पुलिस पहुंच गई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकराल सिंह ने मामले की जानकारी की। ग्रामीणों को उन्होंने समझाया कि पशुओं की निगरानी के लिए ईयर टैगिंग की जा रही है। मवेशी का स्वामित्व पशुपालकों का ही रहेगा। इसके बाद भी पशुपालक ईयर टैग लगवाने को तैयार नहीं हुए। तब टीम गांव से लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें