फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चारा लेने जा रहे किसान को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। चारा लेने जा रहे किसान को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल किसान की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


ग्राम फुलवारी निवासी राजेश (45) खेतीबाड़ी करते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम को राजेश साइकिल से खेत पर चारा लेने जा रहे थे। तिर्वा से ठठिया की ओर आ रही कार ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। घायल किसान को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।
कानपुर में इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें