फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कड़े मुकाबले में कन्नौज को हराकर फरीदपुर ने जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो :47: खिलाड़ी को दबोचे प्रतिद्वंदी टीम के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन

- रूरल कबड्डी लीग, सुंदरम् ठाकुर चुने गए प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट

संवाद न्यूज एजेंसी

छिबरामऊ। ग्राम फरीदपुर में चल रहे रूरल कबड्डी लीग टूर्नामेंट का फाइनल मैच कन्नौज और फरीदपुर की टीम के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में फरीदपुर ने 15 अंकों से कन्नौज की टीम को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। वहीं, अपनी टीम के लिए पूरे टूर्नामेंट में 88 अंक हासिल करने वाले फरीदपुर के खिलाड़ी सुंदरम् ठाकुर के ऑल राउंडर प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खिताब के लिए चुना गया।
विज्ञापन

रविवार की रात एटूआर फैशन हब प्रेमपुर फरीदपुर एवं द स्पोर्ट्स जोन कन्नौज के बीच खिताबी भिड़त हुई। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे को घेरने के लिए जमकर पसीना बहाया। फरीदपुर के खिलाड़ियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए 39 अंक हासिल किए। वहीं, कन्नौज की टीम 24 अंक ही हासिल कर पाई। विधायक अर्चना पांडेय के पुत्र राहुल रतन पांडेय ने फरीदपुर को विजेता एवं कन्नौज को उपविजेता ट्राफी सौंपी। इसके अलावा आयोजकों ने अमन यादव को बेस्ट राइडर, प्रशांत यादव को बेस्ट डिफेंडर की शील्ड सौंपी। मैच के दौरान अंपायरिंग की भूमिका में वैभव, भूपेंद्र ठाकुर व कमेंटेटर की भूमिका में सौरभ सिंह राठौर एडवोकेट ने निभाई। मैच के दौरान सपा नेता एवं पूर्व प्रधान शैलेंद्र सिंह राठौर, राहुल पाल, कौशलेंद्र पाल, अवधेश सिंह राठौर, रामकरन सिंह राठौर समेत गांव के कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें