तहसील परिसर में धरने पर बैठा परिवार। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
1परिवार ने पुलिस के सहयोग से गांव के असरदार लोगों के आवास नहीं बनने देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर सदस्यों ने तहसील मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया।
सोमवार को इलाके के रतनपुर निवासी जदुनाथ पुत्र रमई, ओमचंद्र पुत्र जदुनाथ जाटव, पूजा देवी पत्नी ओमचंद्र तहसील मुख्यालय पहुंचे। यह लोग धरने पर बैठ गए। जदुनाथ ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से हैं। सरकार ने आवास दिया है। किस्त की निकासी की जा चुकी है।
वह मकान का निर्माण कार्य करा रहे हैं। करीब दस दिन पहले गांव के दबंग लोगों ने पुलिस के सहयोग से सरकारी आवास के निर्माण पर रोक लगा दी।
मौरंग, ईंट, गिट्टी खराब हो रही है। छिबरामऊ व सिकंदरपुर पुलिस चौकी के पुिलसकर्मी भी उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे यह धरने पर बैठने को मजबूर हैं। इस संबंध में तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर प्रकरण की जांच कराई जा रही है।