फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 10 लाख की नकली कोल्ड्र ड्रिंक पकड़ी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में नकली कोल्ड ड्रिंक की खपत बढ़ गई है। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के हंसापुर गांव में नकली कोल्ड्र ड्रिंक की बड़ी खेप पकड़ी गई। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। एक ब्रांडेड कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर की सतर्कता से इस नकली कारोबार का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन




एक ब्रांडेड कोल्ड्र ड्रिंक कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर दीपेश गुप्ता को सूचना मिली कि हंसापुर गांव में संदिग्ध कोल्ड्र ड्रिंक की खेप उतारी जा रही है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो कोल्ड्र ड्रिंक पर ब्रांड का लेबल लगा था पर गुणवत्ता और पैकिंग में भारी खामियां थीं। शक होने पर डिस्ट्रीब्यूटर ने कंपनी के अधिकारियों को सूचित किया। कुछ ही देर में एरिया सेल्स मैनेजर अभिषेक सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कोल्ड्र ड्रिंक की जांच की। जांच में साफ हुआ कि ये नकली कोल्ड्र ड्रिंक है। कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद डिस्ट्रीब्यूटर ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने नकली माल जब्त कर लिया।
दो महीने पूर्व भी समधन क्षेत्र में एक ट्रक नकली कोल्ड्र ड्रिंक पकड़ी गई थी। इससे स्पष्ट है कि नकली पेय पदार्थों का कारोबार एक संगठित रूप लेता जा रहा है। यह उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा है और ब्रांडेड कंपनियों की साख को भी नुकसान पहुंचा रहा है। कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नकली कोल्ड्र ड्रिंक की पुष्टि के बाद माल को कब्जे में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें