फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आषाढ़ी पर अन्नपूर्णा दरबार में नहीं लगेगा मेला

विज्ञापन
तिर्वा में मां अन्नपूर्णा मंदिर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। मां अन्नपूर्णा मंदिर में आषाढ़ी पर्व का मेला कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए इस बार नहीं लगेगा। इस दिन श्रद्धालुओं के लिए मंदिर नहीं खुलेगा।
विज्ञापन

कस्बे में सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा मंदिर में प्रतिवर्ष आषाढ़ी पर्व पर मेला लगता है। इस दिन जालौन, इटावा, औरैया, भिंड, मुरैना, झांसी समेत अन्य जनपदों के लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस पर्व पर आने वाले लोग गंगा स्नान कर मां के दरबार में माथा टेकते हैं। श्रद्धालु यहां अनाज चढ़ाते हैं। मां के दरबार से मिट्टी ले जाकर खेतों में डालते हैं।
कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देख सरकार ने कांवड़ यात्रा के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इस पर प्रशासन ने कोरोना के प्रकोप से आम आदमी को बचाने के लिए आषाढ़ी पर्व पर मंदिर न खोलने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बताया कि इस बार मां अन्नपूर्णा मंदिर में आषाढ़ी पर्व का मेला नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें