फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक आईडी पर मदद के बहाने ठगे 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। फेसबुक पर मदद के नाम पर ठगी की जा रही है। शहर के इंदिरानगर मोहल्ले में एक व्यक्ति की आईडी के जरिए उसके दोस्त से मदद के नाम पर पचास हजार ठगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

तालग्राम रोड स्थित इंदिरा नगर निवासी देशराज पुत्र कन्हईलाल ने बताया कि उसने अपने दो मोबाइल नंबरों पर फेसबुक आईडी बनाई थी। एक मोबाइल गिर जाने से दूसरा ले लिया। फेसबुक आईडी चलती रही। मेरे मित्र उपेंद्र पाल ने फेसबुक आईडी पर मेरी तबियत खराब होने की सूचना पर 50 हजार रुपये की मदद का मैसेज देखा।
इस पर उन्होंने 16 फरवरी को 50 हजार रुपये बताए गए खाते में डाल लिए। उन्होंने मेरे नंबरों कॉल की तो बात नहीं हो सकी। उन्होंने मेरे पुत्र से संपर्क कर हालचाल लिए। तब ठगी की जानकारी हुई। एसपी के निर्देश पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें