फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र शिविर में 450 की जांच, 47 का होगा आपरेशन

Thu, 29 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पौरुषपुरम भखरौली में मां चंदा देवी शैक्षिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट की ओर से शंकरा आई हास्पिटल चौबेपुर कानपुर के सहयोग से मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें 450 लोगों ने आंखों का परीक्षण कराया। इनमें से 47 मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शुक्रवार को डाक्टरों की टीम अस्पताल भवन के आपरेशन कक्ष में इनका आपरेशन करेगी।

प्रबंधक व ट्रस्टी हरिओम यादव की देखरेख में मां जसोदा राम सिंह इंटर कालेज पौरुषपुरम भखरौली में आयोजित मुफ्त नेत्र शिविर का लाभ उठाने के लिए सुबह से ही गरीब तबके के लोग लाइन में लग गए।
विज्ञापन


सुरसी, वहसुइया, भुन्ना, भखरौली, मकनपुर, रौगांव, पिपरौली, करौंदाशाहनगर, ठठिया समेत कई गांवों की महिलाओं व पुरुषों की भीड़ का रजिस्ट्रेशन करने के बाद डाक्टरों की टीम ने इनकी जांच की। ट्रस्ट के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, रामबहादुर सिंह, प्रधानाचार्य घनश्याम सिंह, योगेंद्र सिंह, धमेंद्र सिंह व्यवस्था में जुटे रहे।

सुबह 10 बजे मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव ने नेत्र शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने बेहद पिछड़े क्षेत्र में मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर लगाने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह जनसेवा का कार्य है। इससे गांव के बेहद गरीब तबके के लोग लाभान्वित होंगे।

नेत्र परीक्षण के बाद मौके पर ही कई मरीजों को दवाएं, चश्मे बांटे गए। उनके खाने का भी इंतजाम किया गया। आपरेशन के लिए चिन्हित सभी मरीजों को बस के जरिए अस्पताल तक ले जाने व वापस लाने की व्यवस्था भी कराई गई है।

आयोजक हरिओम यादव ने बताया कि चयनित मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सक अत्याधुनिक उपकरणों से आपरेशन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक अनिल दोहरे ने की।

इस मौके पर सपा नेता इंद्रेश यादव, प्रधान जैनपुर अशोक यादव, प्रधान महसैंया अशोक यादव, पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल, एक्सईएन सिंचाई जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें