बहुजन क्रांति पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सैनी की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया।
बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें कहा गया कि जिला फर्रुखाबाद में बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा से संबंधित विभिन्न न्यायालयों में चल रहे मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के लिए विशेष न्यायालय का गठन किया जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि करीब ढाई हजार साल पुराने बौद्ध स्तूप पर अराजकतत्वों ने कब्जा कर लिया है। वे दलितों व पिछड़ों की धार्मिक भावनाओं पर कुठाराघात करते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महातीर्थ पर विभिन्न देशों के राजदूत व विशिष्ट व्यक्ति आते हैं। इसे विवादित किए जाने से भारत की छवि पर विपरीत असर पड़ता है। इस मौके पर रोहित सैनी, शिवा बाथम, मोहित सैनी, बालकृष्ण दोहरे, गोविंद आदि मौजूद रहे।