फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पेट्रोल पंप संचालक से मांगी रंगदारी, 26 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



तिर्वा। पेट्रोल पंप के लिए किराए पर दी जमीन के मालिक ने संचालक से रंगदारी की मांग की और न देने पर जान से मार देने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपियों से जान माल का खतरे की आंशका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने बलवा समेत विभिन्न धाराओं में छह नामजद समेत 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।



सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी दीपू दोहरे ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कस्बे के बाहर बेला तिर्वा मार्ग पर इंदरगढ़ तिराहे पर पेट्रोल पंप का संचालन करते हैं। मंडी बाजार निवासी ओमप्रकाश यादव ने पेट्रोल पंप के संचालन के लिए जमीन को लीज पर दिया है। कहा कि जमीन मालिक किराए के अलावा 50 हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगदारी ने देने पर जातिसूचक गालियां समेत पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों के साथ आए दिन अभद्रता करते रहते है। पांच दिन पहले ओमप्रकाश, शिवम यादव, संध्या यादव, प्रतिमा यादव, ऋचा यादव, शीलू यादव समेत 20 अज्ञात लोग पंप पर आए और दीवार को जेसीबी से गिरा दिया। कहा कि कर्मचारियों ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने आरोपियों से जान माल के खतरे की आंशका भी जताई है। शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें