फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइटों से जगमगाने लगा एक्सप्रेस-वे

Sun, 07 Jan 2018 12:18 AM IST
kannauj
विज्ञापन
सोलर लाइट से जगमगाता लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज। फाइटर प्लेनों की सफल लैंडिंग के बाद एक्सप्रेस-वे को अब सोलर लाइटों से जगमगाया गया है। कन्नौज से उन्नाव के बीच नौ स्थानों पर नोएडा की एफकान कंपनी ने सोलर प्लांट लगाए गए हैं। एक सोलर प्लांट पर करीब सवा करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

 कन्नौज में ईशननदी पुल के पास सिकरोरी में, तिर्वा के भगुआ भट्ठा के पास, गंगा व कल्याणी नदी के पास उन्नाव, अरौल, कानपुर व उन्नाव के बार्डर पर एफकान कंपनी द्वारा बनाए जा रहे होटलों के पास कुल नौ स्थानों पर सोलर प्लांटों को लगाया गया है।

एक सोलर प्लांट पर करीब सवा करोड़ रुपये की लागत आने की बात कही गई है। सोलर लाइटों के लगने से न सिर्फ बिजली कटौती में एक्सप्रेस वे पर अंधेरे की समस्या दूर हुई है बल्कि उर्जा बचत में भी ये प्लांट कारगर साबित होंगे। एफकान कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि कानपुर से उन्नाव के बीच कुल नौ स्थानों पर सोलर प्लांट लगाए हैं। इनका शुभारंभ भी कराया जा चुका है। प्रत्येक प्लांट पर करीब सवा ग्यारह करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें