फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की झपकी से कार पलटी, डाक्टर की मौत

Tue, 02 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर क्षतिग्रस्त कार को देखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रसूलपुर के सामने तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में डाक्टर की मौत हो गई। कार चला रहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि उनकी झपकी से इतना बड़ा हादसा हो गया। उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद ग्राम रसूलपुर के सामने हुए हादसे में कार सवार गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी डॉ. विनोद पंडित (45) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी डॉ.ज्योति पंडिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार को ज्योति पंडिता (42) ही चला रहीं थीं। उन्होंने बताया कि वे लोग लखनऊ में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। रात में जागने के कारण उन्हें नींद आ रही थी। रास्ते में झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

स्पीड अधिक होने के कारण कार ने हाईवे पर कई पलटी खाई। आगे की सीट पर बैठे उनके पति डॉ.विनोद पंडित की मौत हो गई। घायल डाक्टर को यूपी 100 के सिपाहियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से डाक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें