तिर्वा। संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार की शाम को घर मे विस्फोट हो गया। हादसे में मां-बेटी झुलस गई। मौके पर दमकल टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया और मामले की जांच शुरू कर दी।
कस्बे के गांधीनगर रामनरेश पत्नी मलिका व बेटी एलविश के साथ घर की छत पर मौजूद थे। तभी कमरे में तेज धमाका हो गया। धमाका सुनकर पत्नी व बेटी नीचे पहुंची, तो आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गईं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। तेज धमाका की आवाज सुन आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार, सीओ कुलवीर सिंह, कोतवाल संजय कुमार शुक्ला भी पहुंच गए। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि हादसे की वजह का कारण पता नहीं चल पा रहा है।