सौरिख रोड से ग्राम कल्यानपुर जाने वाला मार्ग
दुर्दशाग्रस्त है, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा
है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से गांव के अंदर जलभराव और कीचड़ से
ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम कल्यानपुर
मार्ग पिछले काफी समय से दुर्दशाग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में
दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह जलभराव और कीचड़ की समस्या से
राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। वहीं कीचड़ से कई
बार वहां से निकलने के दौरान बाइक सवार फिसलकर गिरने से चुटहिल तक हो चुके
हैं।
इसके बावजूद इस मार्ग को दुरुस्त करने की जहमत नहीं की गई है। सबसे
ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ती है। चमन खां,
रामसनेही, अशोक कुमार, नरेशचंद्र, सुशील, महेश आदि ने जलनिकासी की
व्यवस्था कराने के साथ ही खस्ताहाल सड़क बनवाने की मांग की है।