कन्नौज। बार-बार चेतावनी के बाद भी मूल्यांकन न करने वाले परीक्षकों को महकमे ने सबक सिखाने का मन बना लिया है। डीआईओएस ने मूल्यांकन केंद्रों से ऐसे परीक्षकों की सूची मांगी है। करीब 357 परीक्षक आ रहे है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्रवाई करेंगे
12 मई से जनपद के दो केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन शुरू हुआ। पहले दिन 25 फीसदी परीक्षक ही केंद्रों पर पहुंचे। केके इंटर कालेज में 265 में 149 परीक्षक आए। उन्होंने 14,168 कॉपियां चेक कीं। एसबीएस इंटर कालेज में 565 में 221 ही परीक्षक आए। यहां 14,377 कॉपी चेक की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने उप नियंत्रकों को सख्त निर्देश दिया कि वे अनुपस्थित परीक्षकों की सूची उपलब्ध कराएं, जिससे कार्रवाई की जा सके।